यूरोप से जंग को तैयार रूस! | पुतिन की चेतावनी से NATO में हलचल | TNC
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोपीय देश टकराव का रास्ता चुनते हैं, तो रूस जवाब देने के लिए तैयार है। पुतिन ने चेतावनी दी कि बड़े युद्ध की स्थिति में कोई विजेता नहीं होगा। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और NATO के बढ़ते तनाव, बाल्टिक सागर की सुरक्षा और 2030 तक संभावित सैन्य टकराव की चर्चाओं ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। क्या पुतिन की चेतावनी तीसरे विश्व युद्ध का संकेत है या यूरोप को टकराव से रोकने की रणनीति? The News Canvas की World Canvas रिपोर्ट में समझिए रूस-यूरोप तनाव, NATO की सैन्य तैयारियों और वैश्विक सुरक्षा पर इसके संभावित असर का पूरा विश्लेषण।
