‘Welcome to the Jungle’ का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट में दिखा कॉमेडी और धमाल का फुल डोज

The News Canvas
3 Min Read
Image: BookMyShow

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने अब इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, मस्ती और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक के साथ-साथ कलाकारों की शानदार टाइमिंग भी नजर आ रही है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म अपनी कॉमिक अंदाज और बड़ी स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को एक बार फिर हंसाने के लिए तैयार है।

ट्रेलर कैसा है?

ट्रेलर की शुरुआत जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल की झलक के साथ होती है। इसके बाद फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक-एक करके सामने आती है, जहां वॉयस ओवर के जरिए सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है। इसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है, जब परेश रावल का किरदार एक फिल्म बनाने का प्लान तैयार करता है और उसमें सभी कलाकारों को शामिल करता है। ट्रेलर आगे बढ़ते हुए कॉमेडी, मस्ती और मजेदार सिचुएशंस की झलक दिखाता है।

टकराव

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग एक गांव में शुरू होती है। गांव वाले फिल्म के कलाकारों को असली हीरो समझ लेते हैं और उन्हें उम्मीद होती है कि वे उन्हें गुंडों से बचाएंगे। इसी बीच गांव में असली गुंडों की एंट्री हो जाती है, जिसके बाद फिल्म का सेट ही जंग का मैदान बन जाता है। स्टारकास्ट और गुंडों के बीच मजेदार टकराव देखने को मिलता है, जहां कॉमेडी के साथ एक्शन का भी तड़का नजर आता है।

फिल्म के कलाकार

ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की कॉमिक टाइमिंग सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। तीनों कलाकार अपने अंदाज में शानदार नजर आ रहे हैं।इसके अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी ने भी ट्रेलर में अपनी मौजूदगी से खूब रंग जमाया है। वहीं दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन भी अपने किरदारों में दमदार नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर में फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है।

कब आ रही है फिल्म?

अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं। बड़ी स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment