DUSU Result के बाद कांग्रेस का फोकस बदला? | Election Commission पर बड़ा घमासान | The News Canvas |
DUSU Election Result के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति और Election Commission को लेकर सियासत फिर तेज हो गई है। ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में चार में से तीन केंद्रीय पद जीते, जबकि NSUI को कोई केंद्रीय पद नहीं मिला। इसी बीच चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट और राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोपों ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस लगातार Election Commission की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है, जबकि आयोग का कहना है कि मतभेद प्रक्रिया का हिस्सा हैं और अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। इस वीडियो में समझिए DUSU Result से लेकर Election Commission विवाद और Supreme Court तक पहुंची राजनीतिक लड़ाई का पूरा मामला।
