14 चुनाव हारे, जमीन-पशु तक बेचे… फिर भी नहीं टूटी पोपटलाल की चुनावी जिद! अब 15वीं बार मैदान में उतरने की तैयारी
राजस्थान के बालोतरा जिले के 59 वर्षीय पोपटलाल सरगरा की अनोखी चुनावी कहानी! सरपंच से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक 14 चुनाव लड़ चुके पोपटलाल को हर बार हार मिली। चुनाव लड़ने के लिए जमीन और पालतू जानवर तक बेचने की बात सामने आई है। अब 15वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। विधायक हरीश चौधरी की टिप्पणी के बाद पोपटलाल फिर सुर्खियों में हैं। क्या इस बार उनकी किस्मत बदलेगी?
