Rajasthan Panchayat Election: उम्मीदवारों की ‘कुंडली’ पर बवाल! जूली का CM भजनलाल पर हमला | TNC |
चुनाव की तैयारी या उम्मीदवारों की ‘कुंडली’? राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सवाल उठाए हैं। जूली का आरोप है कि सरकारी स्तर पर संभावित उम्मीदवारों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने पूछा—चुनाव से पहले इन नामों की जरूरत क्यों और CM को यह ‘नया ज्ञान’ कौन दे रहा है? संभावित प्रत्याशियों पर दबाव की आशंका जताते हुए जूली ने राज्य निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की है। इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है?
