Jaipur में ‘अपणो जयपुर-हरित संगम’ का आगाज, 2 अक्टूबर से ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ महा-अभियान | TNC |
जयपुर में ‘अपणो जयपुर-हरित संगम’ कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। इसके तहत 2 अक्टूबर से ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ महा पौधारोपण अभियान शुरू होगा। पत्रिका गेट, जेएलएन मार्ग पर आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों, परिवारों और सामाजिक संगठनों को पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जोड़ा जाएगा। अभियान में पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण के प्रति जागरूकता पर भी जोर रहेगा। परिवारों में ‘मंगल संवाद’ और पारंपरिक लोकगीतों की सामूहिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जयपुर को स्वच्छ और हराभरा बनाने की इस पहल की पूरी खबर देखिए The News Canvas पर।
