INDIA की मीटिंग में बेनीवाल का नाम गायब! | डोटासरा बोले—मैं गठबंधन का ‘टर्मिनर’ नहीं हूं | TNC
30 सितंबर को दिल्ली में हुई INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक में 19 विपक्षी दल शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से जारी प्रतिभागी दलों की सूची में हनुमान बेनीवाल की RLP का नाम नहीं था। इसके बाद राजस्थान की राजनीति में सवाल उठा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से नागौर जीतने वाले बेनीवाल आखिर INDIA की बैठक में क्यों नहीं दिखे? जब यही सवाल राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय गठबंधन की बैठकों में किसे बुलाया जाए, इसका फैसला उनके स्तर पर नहीं होता। कांग्रेस और RLP के रिश्तों से लेकर INDIA गठबंधन में बेनीवाल की मौजूदा स्थिति तक, देखिए पूरा राजनीतिक मामला इस खास वीडियो में।
