Jaipur PHC News: 5 दिन से इंजेक्शन के लिए चक्कर लगाने का आरोप, स्टाफ पर सवाल | TNC |
इलाज की उम्मीद लेकर आए मरीजों को बार-बार क्यों लौटना पड़ रहा है? जयपुर के ज्योतिराव फुले सर्किल स्थित राजकीय शहरी PHC में मरीजों और परिजनों ने इंजेक्शन लगाने में देरी, स्टाफ की गैरमौजूदगी और कथित खराब व्यवहार की शिकायत की है। एक मरीज के परिजन का आरोप है कि पांच दिन से चक्कर लगाने के बावजूद इंजेक्शन नहीं लग पाया। प्रभारी डॉ. लोकेश श्रीवास्तव ने आरोपों की जांच, गलती मिलने पर संबंधित कर्मचारी को नोटिस और व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया है।
