panchayat chunav का बिगुल बजा… और Alwar में दिख गया ‘पति-पत्नी मॉडल’? nagar nigam का VIDEO बना चर्चा
राजस्थान में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और इस बार 14,403 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनी जाएगी। इसी बीच अलवर नगर निगम का एक VIDEO चर्चा में है, जिसमें मेयर सुमन लता अग्रवाल के साथ उनके पति अजय अग्रवाल की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चुनावी माहौल में बहस अब सिर्फ महिला आरक्षण की नहीं, बल्कि यह भी है कि निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकार और फैसले वास्तव में उन्हीं के हाथ में कितने रहते हैं। सोशल मीडिया पर मामला ‘Panchayat’ वेब सीरीज के अंदाज में भी चर्चा बटोर रहा है।
