जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे तक JDA और नगर निगम की बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश और निर्देश के पालन में चल रही इस कार्रवाई के तहत करीब 3 किलोमीटर के हिस्से में सड़क सीमा में आ रहे स्थायी और अस्थायी अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है।
JDA ने कार्रवाई से पहले क्षेत्र का सीमांकन कर करीब 250 से 260 मकानों और दुकानों को बेदखली और ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं। एहतियात के तौर पर दमकल वाहन और चिकित्सा स्टाफ भी मौके पर मौजूद है, जबकि सुरक्षा को देखते हुए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई है।
