UPI Charges: ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? जनवरी 2027 तक टलेगा MDR? | TNC |
क्या अब Google Pay, PhonePe और Paytm से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करना महंगा होगा? UPI के पात्र मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR व्यवस्था को लेकर चर्चा है, लेकिन यह शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। दोस्त या परिवार को पैसे भेजना भी मुफ्त रहेगा। रिपोर्टों में 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी 2027 से लागू किए जाने की संभावना जताई गई है, जिसकी अंतिम पुष्टि बाकी है। जानिए MDR क्या है और ग्राहक व दुकानदार के लिए इसके क्या मायने हैं। आपकी राय में बड़े कारोबारी पेमेंट पर शुल्क होना चाहिए?
