Rajasthan पंचायत चुनाव में BJP की बड़ी Strategy! Dotasra पर तीखा Attack | TNC |
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के मुताबिक, संभाग, जिला और पंचायत समिति प्रभारी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं की समीक्षा के बाद जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा। बगड़ी ने गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को बयानबाजी तक सीमित बताया और पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
