राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह ने BJP से क्यों बनाई दूरी?
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में बड़ा सियासी घटनाक्रम! कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दुर्गा सिंह ने स्थानीय भाजपा नेतृत्व से कार्यकर्ताओं की नाराजगी का दावा किया है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी में परिवारवाद नहीं चलता और चुनाव लड़ना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है।
