भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की नजर अब 3-0 से क्लीन स्वीप पर होगी। सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। प्रभसिमरन सिंह के डेब्यू के साथ हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे और अशोक शर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेंगी। क्या भारत जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करेगा या मेजबान टीम सम्मान बचाएगी? अपनी राय कमेंट में बताएं।
IND vs ZIM, 3rd T20I Preview : सीरीज जीत चुकी Team India की नजर क्लीन स्वीप पर, युवाओं को मौका…!

