Jaipur Foundation Day पर JDA का Bulldozer Action, लोगों ने DC को घेरा, बोले—हमारे लिए काला दिन! | TNC |
जयपुर के स्थापना दिवस पर न्यू सांगानेर रोड पर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बुलडोजर कार्रवाई फिर शुरू की। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर सड़क को 100 फीट चौड़ा करने के लिए सोडाला से गुर्जर की थड़ी के बीच मेट्रो पिलर 84 से 109 तक सड़क की सीमा में आ रहे रैम्प, सीढ़ियां और अन्य निर्माण हटाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध जताया और अधिकारियों से सवाल किए। स्थानीय परिवारों ने अपनी परेशानी बताते हुए पुनर्वास की मांग उठाई।
