राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: घूंघट की परंपराओं के बीच किन्नर मनीषा बाई बनीं सरपंच | रचा इतिहास! | TNC
राजस्थान के ब्यावर जिले की रायपुर पंचायत समिति के कुशालपुरा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान एक ऐतिहासिक नतीजा सामने आया है। किन्नर समुदाय की मनीषा बाई ने सरपंच चुनाव में 1,835 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 301 मतों से हराया। शांति देवी को 1,534 वोट मिले। खास बात यह है कि गांव की मतदाता सूची में अन्य लिंग श्रेणी के केवल पांच मतदाता दर्ज बताए गए हैं, लेकिन मनीषा बाई को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला। मनीषा बाई ने गांव को आदर्श ग्राम बनाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उनकी जीत सामाजिक समानता, किन्नर समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और ग्रामीण लोकतंत्र में बदलती सोच को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।
