Jaipur के Amer में बड़ा हादसा: Tractor की चपेट में आने से महिला की मौ*त, गुस्साए ग्रामीणों का थाने के बाहर धरना | TNC |
जयपुर के आमेर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हेमलता महावर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आमेर थाने के बाहर धरना दिया और मृतका के बच्चों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
