Jaipur के 827 कुएं कहां गायब हो गए ? | Pink City | जयपुर स्थापना दिवस | Daily Dose | TNC
18 नवंबर 1727 को बसाया गया जयपुर, आज अपने 299 साल पूरे कर 300वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत, खूबसूरत इमारतें, बाजार और संस्कृति दुनिया भर में इसकी पहचान हैं। लेकिन इस गौरवशाली इतिहास के बीच कुछ सवाल भी हैं। कभी 827 कुओं के लिए पहचाने जाने वाले जयपुर की पानी के लिए बीसलपुर पर निर्भरता क्यों बढ़ी ? पुराने जल स्रोत कहां खो गए ? बारिश में जलभराव और सीवरेज की समस्या से शहर कब निजात पाएगा ? आज के 'डेली डोज' में देखिए जयपुर का गौरवशाली अतीत और आज की चुनौतियां।
