Jaipur के 299 साल पूरे! Statue Circle पर हजारों दीप, Fireworks से जगमगाया आसमान | TNC |
18 नवंबर 2026 को जयपुर ने अपने 299 साल पूरे कर 300वें वर्ष में प्रवेश किया। जयपुर स्थापना दिवस के मौके पर स्टेच्यू सर्किल में हजारों मिट्टी के दीप जलाए गए और रंगीन आतिशबाजी से गुलाबी नगरी का आसमान जगमगा उठा। दो दिवसीय समारोह के दौरान जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा और उसके आसपास के परिसर को खास तौर पर सजाया गया।
