World News | ट्रंप को कोर्ट से राहत, NVIDIA में हुआंग की वापसी | TNC
आज के International Bulletin में देखिए दुनिया की पांच बड़ी खबरें। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत ने 1943 के बंगाल अकाल का उदाहरण देते हुए युद्ध के कारण बढ़ते वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट पर चिंता जताई। भारत ने यूक्रेन युद्ध सहित अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर दिया।
अमेरिकी ब्यूटी कंपनी Sephora की CEO आर्टेमिस पैट्रिक की प्रेरक कहानी भी चर्चा में है। साल 1998 में ड्रेस कोड से जुड़ी आर्थिक मुश्किलों के कारण उन्होंने कंपनी की नौकरी ठुकरा दी थी। 2006 में Sephora से जुड़ने के बाद वह 2024 में उत्तरी अमेरिकी कारोबार की CEO बनीं।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को Stormy Daniels Hush Money Case में संघीय अपील अदालत से कानूनी राहत मिली है। अदालत के फैसले ने मामले को संघीय अदालत में ले जाने का रास्ता दोबारा खोला है, हालांकि ट्रंप की दोषसिद्धि अभी रद्द नहीं हुई है।
