8 साल का सफर, 37 मिनट की अग्निपरीक्षा! बुध ग्रह पर BepiColombo ने क्या खोजा? | TNC
बुध ग्रह यानी Mercury तक पहुंचने के लिए 8 साल से ज्यादा का सफर, अरबों किलोमीटर की यात्रा और 9 Planetary Flybys! यूरोप और जापान के संयुक्त BepiColombo Mission ने 21 नवंबर 2026 को अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया।
European Space Agency (ESA) और Japan Aerospace Exploration Agency (JAXA) का यह ऐतिहासिक मिशन 20 अक्टूबर 2018 को Ariane 5 Rocket से लॉन्च हुआ था। बुध ग्रह तक पहुंचने के लिए स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी का एक, शुक्र ग्रह के दो और बुध ग्रह के छह Flybys पूरे किए।
Mercury Orbit Insertion के दौरान 37 मिनट का महत्वपूर्ण Engine Burn निर्धारित था। हालांकि, तकनीकी बाधा के कारण इंजन समय से पहले बंद हो गया। इसके बावजूद स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक बुध ग्रह की स्थिर कक्षा में पहुंच गया।
BepiColombo मिशन में दो खास Orbiters शामिल हैं। पहला ESA का Mercury Planetary Orbiter (MPO), जो बुध ग्रह की सतह, आंतरिक संरचना और विशाल Iron Core का अध्ययन करेगा। दूसरा JAXA का Mio Orbiter, जो बुध ग्रह के Magnetic Field और Solar Wind से जुड़े रहस्यों को समझने में मदद करेगा।
9–10 दिसंबर 2026 के बीच दोनों Orbiters को अलग करने की योजना है। इसके बाद अप्रैल 2027 से मुख्य Science Mission शुरू होने का कार्यक्रम है।
आखिर बुध ग्रह का Iron Core इतना बड़ा क्यों है? सूर्य के बेहद करीब मौजूद इस ग्रह का Magnetic Field कैसे बना? और BepiColombo पूरे Solar System की उत्पत्ति के बारे में क्या नए रहस्य खोलेगा?
पूरी जानकारी के लिए देखिए THE NEWS CANVAS का यह Special Space Science Package।
