World Canvas | 16 दिसंबर को शेख हसीना की वतन वापसी? | Bangladesh Crisis | TNC
16 दिसंबर 2026 को क्या बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटेंगी? Bangladesh Victory Day पर शेख हसीना की संभावित वतन वापसी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार का कहना है कि उनकी वापसी केवल प्रत्यर्पण के जरिए ही होगी। इसी बीच अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चेतावनी दी कि अगर शेख हसीना को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की होगी। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत बयान है, अमेरिकी सरकार की आधिकारिक चेतावनी नहीं। दूसरी ओर, बांग्लादेश की अदालत शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुना चुकी है, जिसे हसीना ने खारिज किया है। अब सवाल है कि क्या 16 दिसंबर को शेख हसीना वास्तव में ढाका लौट पाएंगी? क्या भारत उनके प्रत्यर्पण पर कोई फैसला करेगा? और Bangladesh Political Crisis में आगे क्या होगा? जानिए शेख हसीना की संभावित वापसी, माइकल रुबिन की चेतावनी, तारिक रहमान सरकार के रुख और भारत-बांग्लादेश संबंधों से जुड़ी पूरी कहानी THE NEWS CANVAS की इस खास रिपोर्ट में।
