India को ‘Dead Economy’ कहने वाले ट्रंप ने अब क्यों की तारीफ? 7% GDP Growth से बदले सुर! | TNC |
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 नवंबर 2026 को व्हाइट हाउस में भारत की करीब 7% विकास दर और अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों का हवाला देकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति पर सवाल उठाए। जुलाई 2025 में व्यापार शुल्क को लेकर तनाव के बीच ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को ‘डेड इकोनॉमी’ कहा था। अब उन्होंने दावा किया है कि ब्याज दरें घटने पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था 20% तक बढ़ सकती है। इस वीडियो में समझिए कि ट्रंप ने भारत का उदाहरण क्यों दिया, ब्याज दरों का कर्ज और महंगाई पर क्या असर पड़ता है और उनके 20% वाले दावे को किस संदर्भ में देखना चाहिए।
