सावन के सोमवार पर महादेव की नगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो उठी है। गंगा की लहरों, मंदिरों की घंटियों और डमरू की थाप के बीच हर गली में ‘हर हर महादेव’ का जयघोष गूंज रहा है। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु वाराणसी पहुंच रहे हैं।इस विशेष प्रस्तुति में जानिए काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का इतिहास, सावन में जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का महत्व तथा वीरशैव परंपरा से जुड़े प्राचीन जंगमवाड़ी मठ की अनूठी शिव साधना। विश्वनाथ धाम से जंगमवाड़ी मठ तक देखिए काशी की वह आध्यात्मिक यात्रा, जहां शिव केवल मंदिर में नहीं, बल्कि हर भक्त की सांस और आत्मा में बसते हैं।
हर हर महादेव! जय बाबा विश्वनाथ!




