नगर निकाय चुनाव के बीच साइबर अपराधी फर्जी वोटर लिंक, पोलिंग बूथ बदलने वाले मैसेज, चुनाव अधिकारी बनकर OTP मांगने और चुनावी चंदे के नाम पर QR Code भेजने जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बना सकते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, OTP साझा न करें और अनजान QR Code स्कैन करने से पहले उसकी पूरी पुष्टि करें। वायरल चुनावी वीडियो, ऑडियो या मैसेज को सत्यापन के बिना आगे न भेजें। मतदाता सूची और मतदान केंद्र की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल से प्राप्त करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। वीडियो को Like और Share करें तथा The News Canvas को Subscribe करना न भूलें।




