जयपुर नगर चुनाव 2026 के बीच पुरानी बस्ती में द न्यूज़ कैनवास की टीम ने की ‘चाय पर चर्चा’। चुनावी माहौल में सड़क, विकास और स्थानीय मुद्दों से लेकर संजय राउत और गोविंददेवी जी मंदिर तक का जिक्र हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर विकास कार्य को रुकवाया और UGC को भाजपा का षडयंत्र बताया। वहीं भाजपा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप और UGC जैसे राष्ट्रीय मुद्दों की भी एंट्री हुई। जयपुर के कॉमेडियन एकेश पार्थ ने अपने अंदाज में चुनावी तंज कसा और कहा — मुख्यमंत्री सड़क पर उतरे हैं क्योंकि मामला गड़बड़ है।
