जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 74 से निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल चौधरी ने द न्यूज कैनवास से खास बातचीत में अपना विकास एजेंडा बताया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही उनका असली टिकट है। नंगे पांव जनसंपर्क और पीले चावल देकर मतदान का निमंत्रण दे रहे चौधरी ने जीतने पर शुरुआती 100 दिनों की प्राथमिकताओं में पुरानी सीवर लाइन बदलवाने की बात कही। उन्होंने पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और कॉलोनी गेट की व्यवस्था का भी वादा किया। जानिए ‘पार्षद आपके द्वार’ अभियान और वार्ड 74 को देश का नंबर-1 आदर्श वार्ड बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में।
