जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 54 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार संगीता गौड़ ने द न्यूज कैनवास से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय जनता भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरा विकल्प चाहती है। साक्षात्कार में रेशु गुप्ता प्रकरण और परिवार को मिली मदद का मुद्दा भी उठा। रेशु की मां ने संगीता गौड़ से मिले सहयोग का जिक्र किया। संगीता ने अपने 27 सूत्रीय संकल्प पत्र में सड़क, नाली, बिजली और सीवर के साथ महिला सुरक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने जीतने पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी स्थान चिह्नित करने का वादा भी किया। देखिए वार्ड 54 की समस्याओं और चुनावी वादों पर पूरी बातचीत।
