एक गोल मिठाई जिसके बीच में छोटा सा छेद होता है… और जिसे कहते हैं Doughnut। लगभग 90 वर्षों से, जून के पहले शुक्रवार को हर साल एक विशेष मिठाई: Doughnut के साथ मनाया जाता है। लेकिन इसकी कहानी क्या आपको पता है? चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं।
हर साल जून के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है National Doughnut Day और 2026 में यह दिन 5 जून को आया है। लेकिन क्या आपको पता है ये दिन सिर्फ doughnuts खाने का बहाना नहीं है। इसके पीछे छिपी है युद्ध, सेवा और इंसानियत की एक बेहद दिलचस्प कहानी।
आखिर क्यों मनाया जाता है National Doughnut Day?

तो कहानी शुरू होती है साल 1917 से जब प्रथम विश्व युद्ध चल रहा था। उस वक्त अमेरिकी संगठन The Salvation Army की कुछ बहादुर महिलाएं फ्रांस के युद्धक्षेत्र में सैनिकों की मदद करने पहुंचीं और उन्हें प्यार से कहा गया “Doughnut Lassies”। युद्ध के बीच जहां डर, धुआं और गोलियां थीं वहीं ये महिलाएं सैनिकों के लिए गर्म कॉफी और फ्रेश Doughnuts बनाती थीं। कहते हैं कि कई बार साधन कम होने पर doughnuts को हेलमेट में तलना पड़ता था। उन छोटे-छोटे doughnuts ने सैनिकों को सिर्फ खाना नहीं बल्कि घर जैसा एहसास दिया। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए 1938 में शिकागो में पहली बार National Doughnut Day मनाया गया।
आज ये दिन कैसे मनाया जाता है?
आज के समय में ये दिन पूरी तरह फन, खाना और सेलिब्रेशन का एक संयोजन बन चुका है। इस खास दिन पर कई दुकान वाले फ्री में doughnuts देते हैं, लोग रंग-बिरंगे Doughnut की फोटोज सोशल मीडिया पर डालते हैं, इस खास दिन पर Coffee + Doughnut combo ट्रेंड करते हैं और कई बेकरीज नए फ्लेवर के Doughnuts लॉंच करती हैं लेकिन इसके पीछे का original message आज भी वही है “छोटी सी चीज भी किसी का दिन बेहतर बना सकती है।”
Doughnut Facts जो शायद आपने पहले नहीं सुने होंगे!
चलिए अब जानते हैं Doughnuts के बारे में वो खास फेक्टस जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
- दुनिया का सबसे महंगा Doughnut करीब $1,200 में बेचा गया था
- अमेरिका में हर साल बिलियन Doughnuts खाए जाते हैं। Doughnut का छेद एक्सीडेटल आविष्कार माना जाता है।
- “Donut” और “Doughnut” दोनों spellings officially इस्तेमाल होती हैं।
क्यों इतना पसंद है लोगों को Doughnut?
क्योंकि Doughnut सिर्फ एक मिठाई नहीं ये मानसिक रूप से सुकून देने वाला खाना है। चाहे थकान हो, परेशानी हो, कोई खास अवसर हो, त्योहार हो, आधी रात को भूख लगी हो या छोटा सा कॉफी ब्रेक हो… एक doughnut जल्दी से मूड को सही कर देता है और शायद इसी वजह से एक इतने सालों के बाद भी National Doughnut Day लोगों के चेहरे पर हंसी ले आता है।
तो कहानी का सार यह है कि “कभी-कभी इतिहास की सबसे अच्छी कहानियां चीनी से नहीं… बल्कि इंसानियत से बनती हैं।” तो देर किस बात की आप भी खाइए और खिलाइए अपने लोगों को Doughnut… क्या पता आपका यह छोटा सा तरीका किसी का खराब मूड ठीक कर दे।
