राहुल गांधी का कोटा दौरा शिक्षा और छात्रों के मुद्दों पर केंद्रित था, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उन तस्वीरों ने बटोरीं जिनमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ मुस्कुराते और बातचीत करते नजर आए। लंबे समय से दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह तस्वीरें राजस्थान कांग्रेस के लिए बड़े राजनीतिक संकेत मानी जा रही हैं। क्या राहुल गांधी सच में पार्टी के भीतर एकता का संदेश देने में सफल रहे हैं या यह सिर्फ एक राजनीतिक फोटो-ऑप था? इस वीडियो में देखिए पूरा विश्लेषण और समझिए राजस्थान कांग्रेस की बदलती सियासी तस्वीर।
