Rashtriya Karni Sena President शिव सिंह शेखावत का ऐलान, 18 October को Jaipur में जुटेगा सवर्ण समाज |
राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महिला पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए आरक्षण और SC-ST एक्ट की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की। शेखावत ने 18 अक्टूबर 2026 को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में बड़े सम्मेलन का ऐलान करते हुए दावा किया कि इसमें देशभर से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल होंगे। देखिए शिव सिंह शेखावत का पूरा बयान और जयपुर सम्मेलन से जुड़ी अहम जानकारी।
