नई दिल्ली में 18वें BRICS Summit को लेकर वैश्विक नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत कई सदस्य देशों के नेता भी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सात साल बाद भारत यात्रा पर खास नजर है।
मुख्य BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। समिट के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल पेमेंट, वैश्विक संस्थानों में सुधार और Global South से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन और शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकों पर भी दुनिया की नजर रहेगी। पुतिन के साथ रक्षा और ऊर्जा सहयोग, जबकि जिनपिंग के साथ सीमा विवाद और व्यापार संबंधों पर बातचीत की संभावना है।
BRICS Summit को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत मंडपम, चाणक्यपुरी, एयरपोर्ट और VVIP रूट्स पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 11 से 13 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।
दो दिवसीय सम्मेलन के अंत में New Delhi Declaration जारी होने की उम्मीद है, जिसमें आर्थिक सहयोग, वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों पर साझा रुख सामने आ सकता है।
BRICS Summit Live Updates: BRICS में बोले गुटेरेस, UN सुरक्षा परिषद में सुधार की उठाई मांग
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि आज की आर्थिक, जनसांख्यिकीय और भू-राजनीतिक वास्तविकताएं 1945 जैसी नहीं हैं, इसलिए वैश्विक संस्थाओं की संरचना भी बदलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जिससे वैश्विक प्रणालियों में संतुलन और समानता लाने में मदद मिल सकती है. गुटेरेस ने UN सुरक्षा परिषद और ब्रेटन वुड्स प्रणाली समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई, ताकि वे आज की दुनिया की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित कर सकें. उन्होंने कहा कि समावेशी वैश्विक विकास के लिए लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर ध्यान देना जरूरी है.
BRICS Summit News: ब्रिक्स को बनानी होगी ज्यादा संतुलित, बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स प्लस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स को ज्यादा संतुलित, समावेशी और न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था बनाने में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकटों से निपटने के साथ-साथ ऐसा सिस्टम बनाने की जरूरत है, जो भविष्य के संकटों से देशों को मजबूत तरीके से निपटने में मदद करे. आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने और न्यू डेवलपमेंट बैंक को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि एकतरफा प्रतिबंधों से खाद्य सुरक्षा और लोगों की भलाई प्रभावित होती है.
BRICS Summit Live Updates: BRICS के इतर PM मोदी से मिले मिस्र के राष्ट्रपति सिसी
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन से इतर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की. 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. मिस्र BRICS के विस्तारित समूह के 11 पूर्ण सदस्यों में शामिल है. सम्मेलन में वैश्विक शासन, व्यापार, विकास, तकनीक और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है.
BRICS Summit Live Updates: इंजीनियरों की ट्रेनिंग और कौशल विकास
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: चीन ने BRICS Engineers Development Alliance स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया है. इसके तहत इंजीनियरों के संयुक्त प्रशिक्षण और उनकी क्षमता के मानकों की आपसी मान्यता को बढ़ावा दिया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य BRICS देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रतिभाओं के विकास और सहयोग को मजबूत करना है.
BRICS Summit Live Updates: स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: शी जिनपिंग ने BRICS देशों को स्मार्ट फैक्ट्रियां स्थापित करने में मदद की पेशकश की. इसके तहत स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े मानकों और नियामक व्यवस्थाओं को विकसित किया जाएगा. चीन का प्रस्ताव विनिर्माण क्षेत्र के बदलाव और आधुनिकीकरण को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने पर केंद्रित है.
BRICS Summit Live Updates: डिजिटल इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ेगा
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: चीन BRICS डिजिटल इंडस्ट्री क्लाउड प्लेटफॉर्म स्थापित करने को बढ़ावा देगा. इसके जरिए डिजिटल कौशल प्रशिक्षण, तकनीकी आदान-प्रदान और उद्योगों के बीच संपर्क को मजबूत किया जाएगा. इस पहल का लक्ष्य सदस्य देशों के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए मिलकर काम करना है.
BRICS Summit Live Updates: व्यापार और निवेश को आसान बनाने पर जोर
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: शी ने BRICS व्यापार और निवेश सुविधा पहल के तहत सदस्य देशों के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया. नीतिगत समन्वय के लिए एक स्मार्ट पोर्टल बनाया जाएगा और खुले विकास को बढ़ावा देने के लिए नए उच्च-स्तरीय मंच तैयार किए जाएंगे. चीन अगले साल BRICS सर्विसेज ट्रेड फोरम की मेजबानी भी करेगा.
BRICS Summit Live Updates: AI में सहयोग बढ़ाने की पहल
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने BRICS देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सहयोग बढ़ाने के लिए BRICS AI ओपन-सोर्स और समावेशी पहल का प्रस्ताव रखा. इसके तहत AI ओपन-सोर्स जोन स्थापित करने, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स के विकास और उपयोग में सहयोग बढ़ाने तथा AI से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. इसका उद्देश्य एक खुला और समावेशी AI इकोसिस्टम तैयार करना है.
BRICS Summit Live Updates: पुतिन करीब 3 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे, ईरानी राष्ट्रपति 4 बजे होंगे रवाना
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब 3 बजे पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. वह सीधे भारत मंडपम से पालम टेक्निकल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो सकते हैं. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति करीब 4 बजे पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद भारत से रवाना होंगे.
BRICS Summit Live Updates: 'भारतीय PM महत्वपूर्ण हैं', BRICS में ईरानी पत्रकार ने की मोदी की भूमिका की तारीफ ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: BRICS
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: BRICS सम्मेलन 2026 को लेकर ईरान की दिदबान ईरान न्यूज एजेंसी के पत्रकार बसीम लालेह ने नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन को बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि राजधानी में 20 से ज्यादा राष्ट्रपति और वरिष्ठ राजनीतिक नेता जुटे हैं. लालेह ने कहा, ‘नई दिल्ली सभी देशों के लिए महत्वपूर्ण है… भारतीय प्रधानमंत्री भी महत्वपूर्ण हैं.’ उन्होंने BRICS में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की.
BRICS Summit Live Updates: सत्र-2 के बाद एयरपोर्ट रवाना हुए शी जिनपिंग
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: सत्र-2 में अपनी टिप्पणी देने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. BRICS सम्मेलन के दौरान उन्होंने केवल एक द्विपक्षीय बैठक की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई.
BRICS Summit Live Updates: AI से खेती तक तकनीक का इस्तेमाल, आम लोगों की भागीदारी पर जोर
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS Network on Digital Agriculture किसानों के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा. AI, जियो-स्पेशल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को किसानों की वास्तविक क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा. उन्होंने चेताया कि टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स का हथियारीकरण साझा प्रगति में बाधा बन सकता है और तकनीक के इस्तेमाल में समावेशिता पर जोर दिया. PM मोदी ने कहा कि BRICS का सहयोग सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उद्यमियों, किसानों, शोधकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को भी इसका सक्रिय भागीदार बनना चाहिए.
BRICS Summit Live Updates: संकट से पहले तैयारी पर जोर, हेल्थ और सप्लाई चेन के लिए पहल
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: PM मोदी ने कहा कि BRICS में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है. चुनौतियों को समय रहते पहचानना, उनके लिए तैयार रहना और तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है. संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए BRICS इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है. आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस तैयार की गई हैं. वहीं, BRICS लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन ऑपरेशन फ्रेमवर्क सप्लाई चेन को अधिक भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद करेगा. BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क स्टार्टअप और इनक्यूबेटर्स को जोड़ेगा, जबकि BRICS Startup Innovation Fund का प्रस्ताव इनोवेटिव और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधानों को बढ़ावा देगा.
BRICS Summit Live Updates: चार स्तंभों पर भारत का फोकस, साझा विजन को विन-विन सहयोग में बदलने की अपील
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता में सभी प्रयास रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी के चार स्तंभों पर केंद्रित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि साझा विजन को विन-विन सहयोग में बदलना जरूरी है. दुनिया में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसका आम लोगों के जीवन पर व्यापक और नकारात्मक असर पड़ रहा है. महामारियों, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि एक-दूसरे से जुड़े इस विश्व में कोई भी संकट सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता.
BRICS Summit Live Updates: राहुल गांधी ने मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से की मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर इब्राहिम से नई दिल्ली में नाश्ते पर मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. दोनों नेताओं के बीच नाश्ते के दौरान बैठक हुई.
BRICS Summit Live Updates: PM मोदी संग BRICS नेताओं का फोटो-ऑप, ग्लोबल ग्रोथ पर अहम सत्र आज
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BRICS देशों के नेताओं का फोटो-ऑप शुरू हुआ. दिन के अहम सत्र से पहले नेताओं ने पारंपरिक सामूहिक तस्वीर खिंचवाई. इसके बाद ग्लोबल ग्रोथ और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
BRICS Summit Live Updates: RICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने अनवर इब्राहिम का किया स्वागत
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत किया. 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की बैठकें भारत की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही हैं.
BRICS Summit Live Updates: भारत मंडपम पहुंचेंगे ब्रिक्स नेता, दूसरे दिन की बैठक शुरू
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत होने जा रही है. भारत की 2026 की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन के लिए ब्रिक्स देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचने लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं. दूसरे दिन के ओपन सेशन का विषय ‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth’ है. इसमें भारत की अध्यक्षता के चार प्रमुख स्तंभों पर चर्चा होगी. नेता साझा हित के मुद्दों और सहयोग को मजबूत करने के तरीकों के साथ-साथ ज्यादा समावेशी वैश्विक विकास को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करेंगे.
BRICS Summit Live Updates: ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई चाहता है BRICS
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: BRICS के नई दिल्ली डिक्लेरेशन में संगठित अपराध, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के साथ-साथ अवैध वित्तीय लेनदेन पर चिंता जताई गई है. सदस्य देशों ने आपराधिक गतिविधियों और आतंकवाद की फंडिंग से जुड़े पैसों के सीमाओं के पार जाने पर चिंता जताते हुए ऐसे धन का पता लगाने और उसे रोकने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत बताई. घोषणा में कहा गया कि आतंकवाद के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और उनके वित्तीय चैनलों से निपटने के लिए BRICS देशों को सुरक्षा सहयोग और मजबूत करना होगा.
BRICS Summit Live Updates: ब्रिक्स समिट का आज आखिरी दिन
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को अंतिम दिन है. सम्मेलन के पहले दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी थी. अब समिट के अंतिम दिन वैश्विक मुद्दों, आर्थिक सहयोग और सदस्य देशों के बीच साझेदारी को लेकर चर्चा आगे बढ़ेगी.
BRICS Summit Live Updates: PM मोदी की 13 सितंबर को 7 द्विपक्षीय बैठकें
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को भारत मंडपम में 7 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, 4:40 बजे बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, 5:10 बजे नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा और 5:40 बजे युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें होंगी. ये सभी बैठकें भारत मंडपम में आयोजित होंगी.
BRICS Summit Live Updates: ब्रिक्स डिनर में गाजा और पश्चिम एशिया पर मंथन- मलेशिया के PM
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया कि नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के डिनर के दौरान उन्होंने कई विश्व नेताओं के साथ गाजा में जारी संघर्ष, मानवीय संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चर्चा की. उन्होंने मिस्र, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान के नेताओं के साथ-साथ उज्बेकिस्तान के उपप्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और WTO महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला से भी बातचीत की. अनवर ने कहा कि खूनखराबा रोकने और न्यायपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है.
BRICS Summit Live Updates: भारत के BRICS रिस्क लैब प्रस्ताव पर चर्चा
BRICS Summit Live Updates: BRICS देशों ने गुजरात के GIFT City स्थित इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में BRICS रिस्क लैब स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव पर आगे चर्चा में रुचि दिखाई है. प्रस्तावित सुविधा का उद्देश्य सदस्य देशों की रीइंश्योरेंस क्षमता मजबूत करना और आपदा या बड़े जोखिमों से निपटने के लिए वित्तीय सुरक्षा को बेहतर बनाना है.
BRICS Summit Live Updates: सलमान खुर्शीद हुए गदगद
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ब्रिक्स नई दिल्ली डिक्लेरेशन के सभी प्रस्तावों के पारित होने पर खुशी जताते हुए इसे बेहतर और सर्वसम्मति से तैयार किया गया दस्तावेज बताया. उन्होंने कहा कि विवादास्पद और टकराव वाले मुद्दों के बावजूद सभी देशों ने साझा बयान को स्वीकार किया, जो स्वागत योग्य है. खुर्शीद ने कहा कि प्रस्ताव में पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा, आतंकवाद मुक्त दुनिया की बात, गाजा के समर्थन और इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के समाधान के लिए टू-स्टेट सॉल्यूशन पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें दुनिया और देशों के हित से जुड़ी कई अहम बातें हैं, इसलिए किसी को इसका विरोध नहीं करना चाहिए.
BRICS Summit Live Updates: सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल दिल्ली पहुंचे
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं. सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं. सऊदी अरब की भागीदारी के बीच ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं.
BRICS Summit Live Updates: PM मोदी की आज 7 अहम द्विपक्षीय बैठकें
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात होगी. इसके बाद फिलीपींस, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी, नाइजीरिया और युगांडा के नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है. सभी बैठकें भारत मंडपम में होंगी. इन मुलाकातों में द्विपक्षीय संबंधों के साथ व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
BRICS Summit Live Updates: आज ग्लोबल ग्रोथ पर नेताओं की नजर
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन वैश्विक विकास और आर्थिक सहयोग पर खास ध्यान रहेगा. सदस्य देश बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे. भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में मजबूती, नई सोच, सहयोग और टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलना भी सम्मेलन की अहम उपलब्धि है.
BRICS Summit Live Updates: BRICS नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना शुरू
ब्रिक्स सम्मेलन लाइव अपडेट: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन नई दिल्ली के भारत मंडपम में गतिविधियां तेज हो गई हैं. साझेदार देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. सुबह 9:55 बजे से नेताओं के आगमन का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद 10:35 बजे सामूहिक तस्वीर होगी. सम्मेलन का खुला सत्र सुबह 10:50 बजे शुरू होगा. इसमें नेता वैश्विक विकास, आर्थिक सहयोग और दुनिया के सामने मौजूद साझा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.
BRICS समिट: कल का शेड्यूल
सुबह 9:55 बजे: BRICS के पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं का आगमन।
सुबह 10:35 बजे: पार्टनर और आउटरीच देशों के नेताओं की सामूहिक तस्वीर।
सुबह 10:50 बजे: BRICS का ओपन सेशन शुरू होगा।
PM मोदी का शेड्यूल
दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात।
दोपहर 3 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात।
दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात।
शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात।
जगह: भारत मंडपम, नई दिल्ली
BRICS Summit 2026 LIVE: भारत और चीन बड़ी 'वैश्विक भूमिका' निभाएं... पीएम मोदी से मुलाकात में बोले शी जिनपिंग
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शी जिनपिंग ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और चीन एक बड़ी ‘वैश्विक भूमिका’ निभाएं, दोनों देश एक-दूसरे की ताकत से सीखें और साझा विकास हासिल करें.
BRICS Summit 2026 LIVE: पश्चिम एशिया के युद्ध से भारी नुकसान, तुरंत हो स्थायी युद्धविराम... ब्रिक्स से शी जिनपिंग का बड़ा बयान
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच ब्रिक्स के मंच से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ा बयान दिया है. शी जिनपिंग ने कहा कि युद्ध से क्षेत्र के सभी देशों को गंभीर नुकसान हो रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के भी खिलाफ है. उन्होंने पश्चिम एशिया में तत्काल राजनीतिक समाधान और स्थायी युद्धविराम की जरूरत पर जोर दिया.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि संबंधित पक्षों को टकराव बढ़ाने के बजाय राजनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने सभी पक्षों से स्थायी और व्यापक युद्धविराम के लिए मिलकर काम करने की अपील की.
BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स की सबसे बड़ी मुलाकात शुरू, आमने-सामने पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग
ब्रिक्स समिट से इतर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. भारत-चीन संबंधों में हाल के दिनों में आई नरमी के बीच होने वाली इस बैठक में सीमा सुरक्षा और व्यापारिक रिश्तों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
इस बैठक से पहले पीएम मोदी और शी जिनपिंग की गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए तस्वीर सामने आई थी. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हुई हैं.
BRICS Summit LIVE: जिनपिंग के स्वागत में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत में स्वागत किया. पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट के दौरान दिए गए सकारात्मक वक्तव्य के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि अब दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है.
BRICS 2026 LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की बैठक शुरू
BRICS 2026 समिट से इतर, पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत-चीन संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है. बैठक के दौरान सीमा से जुड़े मुद्दों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच व्यापार, कूटनीति और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं. लंबे समय बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात पर दुनिया की नजर है.
BRICS Summit 2026 LIVE: पाकिस्तान का नाम नहीं, लेकिन आतंकवाद पर खूब रगड़ाई... ब्रिक्स में पास 45 पन्नों के घोषणापत्र में क्या खास?
भारत मंडपम में सदस्य देशों ने ब्रिक्स नई दिल्ली संयुक्त घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है. 45 पन्नों के इस घोषणापत्र में आतंकवाद को लेकर जो भाषा इस्तेमाल की गई है, उसने भारत की लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को काफी हद तक जगह दी है.
BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स न्यू दिल्ली घोषणापत्र हुआ जारी, ईरान से लेकर यूएई तक सभी 21 देशों ने जताई सहमति
ब्रिक्स सम्मेलन के बाद भारत के नेतृत्व वाले घोषणापत्र को ब्रिक्स न्यू दिल्ली घोषणापत्र का नाम दिया गया है. इस घोषणापत्र पर सभी 21 सदस्यों देशों ने सहमति जताई है. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं डिक्लेरेशन को एडाप्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं. किसी सदस्य की और से आपत्ति व्यक्त नहीं की गई है, न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्व सम्मित से स्वीकार किया जाता है.’
BRICS Summit 2026 LIVE: अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा चीन- शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध को लेकर आगाह किया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को देश इतिहास के सही पक्ष के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा.
BRICS Summit 2026 LIVE: विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए सबसे प्रभावशाली मंच- ब्रिक्स समिट में शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध को लेकर आगाह किया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को देश इतिहास के सही पक्ष के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चीन अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा.
BRICS Summit 2026 LIVE: हमारा भविष्य साझा है, तो उसमें योगदान भी साझा होना चाहिए - ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘ग्लोबल साउथ को समर्पित इस दिन पर ऐसा निर्णय लिया जाना विशेष महत्व रखता है. भारत इस विषय में लीड लेने के लिए तैयार है. फ्रेंड्स, भारत में आयोजित इस ब्रिक्स समिट का संदेश स्पष्ट होना चाहिए. यदि हमारा भविष्य साझा है, तो उसके निर्माण में योगदान भी साझा होना चाहिए. आवाज़ से प्रभाव तक, विशेषाधिकार से साझेदारी तक… यही ब्रिक्स@ 20 का संकल्प हो. बहुत-बहुत धन्यवाद.’
BRICS Summit 2026 LIVE: UNSC में सुधार अब और टाला नहीं जा सकता- ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘अगली समिट तक एक ब्रिक्स रिफॉर्म रोडमैप का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं. इस रोडमैप को बनाने में हमें तीन मुख्य पहलू रिप्रेजेंटेशन, रिस्पांसिंवनेस, एंड रूल मेकिंग का ध्यान रखना होगा. इस संबंध में मैं कहना चाहूंगा यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में रिफॉर्म अब और टाला नहीं जा सकता. इस विषय पर टेक्स्ट बेस्ड नेगोशिएशंस को निश्चित समय सीमा और स्पष्ट परिणाम से जोड़ना होगा. उसी तरह फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में वोटिंग पावर, लीडरशिप पोजीशंस और पॉलिसी प्रायोरिटीज आज की इकोनॉमी रियलिटीज के अनुसार होनी चाहिए.’
BRICS Summit 2026 LIVE: हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं- ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट में कहा,’जिम्मेदारियां जुड़ती हैं. सामर्थ्य को नई दिशा मिलती है. आज ब्रिक्स भी अपने कमिंग ऑफ एज के क्षण में है. पिछले वर्ष पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बढ़ाई है. हम एक दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और कंसेंसस से आगे बढ़ते हैं. हम किसी के विरुद्ध नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने का की सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं. अब समय है कि हम ब्रिक्स में हमारी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदले.’
BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल रिफॉर्म की दिशा भी तय करनी होगी - पीएम मोदी
ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सभी का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं. आपकी टीमों का स्वागत करने का हमें अवसर मिला. भारत की BRICS अध्यक्षता को सफल बनाने में सक्रिय योगदान और समर्थन के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. फ्रेंड्स, ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल रिफॉर्म की दिशा भी तय करनी होगी. ग्लोबल गवर्नेंस का वर्तमान स्ट्रक्चर एक पिरामिड जैसा दिखाई देता है. अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और एंबिशियस एजेंडा पर काम करना होगा. इसकी शुरुआत हमें अपने खुद के वर्किंग सिस्टम से करनी होगी. ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है, किंतु इसकी वजह से हमारा इंस्टीट्यूशनल मोमेंटम नहीं रुकना चाहिए. मैं ब्रिक्स कम्युनिटी कंटिन्यूटी एंड इंप्लीमेंटेशन मैकेनिज्म का प्रस्ताव रखता हूं. इसके तहत ट्रोइका के माध्यम से सभी इनिशिएटिव्स और आउटकम्स का फॉलो अप हो सकेगा. हमें सिक्योर डिजिटल रिपॉजिटरी बना सकते हैं.’
BRICS Summit 2026 Live: ब्रिक्स देशों में संयुक्त घोषणा पर बनी सहमति, एकतरफा सैन्य कार्रवाई की निंदा
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: ब्रिक्स देशों ने एक बड़ी कूटनीतिक सफलता के तहत संयुक्त घोषणा पर सहमति बना ली है. रॉयटर्स के अनुसार, घोषणा में किसी देश का नाम लिए बिना एकतरफा सैन्य कार्रवाई की निंदा किए जाने की संभावना है. मामले से जुड़े चार सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ब्रिक्स सदस्य देश ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों देश खाड़ी संघर्ष में अलग-अलग पक्षों में हैं. नई दिल्ली में इस सप्ताहांत 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और यूएई के नेता हिस्सा ले रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, नेता शनिवार को संयुक्त घोषणा को औपचारिक मंजूरी दे सकते हैं.
BRICS Summit 2026 Live: भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी नेताओं का जुटान शुरू हो गया है. समिट में हिस्सा लेने के लिए टॉप लीडर्स पहुंचने लगे हैं. ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए भारत मंडपम के आसपास के साथ ही पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न होने पाए.
BRICS Summit 2026 Live: पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, भारत-यूएई संबंधों को और मजबूत करने पर जोर
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. यह साझेदारी राजनीतिक, सांस्कृतिक, व्यापार, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में यूएई की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी की सराहना की. दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के तहत हुई प्रगति का स्वागत किया और साझा हितों व प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई. बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई. दोनों नेताओं ने यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी द्वारा ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर के इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम परियोजना में निवेश की घोषणा का स्वागत किया. इसके अलावा रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई.
BRICS Summit 2026 Live: पीएम मोदी ने वियतनाम के पीएम से की मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से द्विपक्षीय मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी. दोनों नेताओं ने मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को ‘विस्तारित व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाए जाने के बाद हुई प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों पक्षों ने भारत-वियतनाम साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
BRICS Summit 2026 Live: विदेशी मेहमान भारत घूमने का खूब उठा रहे लुत्फ
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: इंडोनेशिया की स्वतंत्र पत्रकार मेगा मेई वाहिदावती ने कहा, ‘मैं भारत की अपनी यात्रा का आनंद ले रही हूं. कल मैं ताजमहल देखने के लिए आगरा गई थी और मुझे वहां जाकर बहुत अच्छा लगा. ताजमहल की यह मेरी पहली यात्रा थी. इंडोनेशिया और भारत के बीच बहुत करीबी संबंध हैं. उदाहरण के लिए, इतिहास और संस्कृति के स्तर पर दोनों देशों में काफी समानताएं हैं. इंडोनेशिया में हमारी मुद्रा को ‘रुपिया’ कहा जाता है, जबकि आपकी मुद्रा ‘रुपया’ है. दोनों नाम एक जैसे हैं. इसी तरह हमारे देशों के नाम (इंडोनेशिया और इंडिया) भी काफी मिलते-जुलते हैं. वास्तव में हमारी भाषाओं में भी कई समानताएं हैं. हमारे पहले राष्ट्रपति जवाहरलाल नेहरू के करीबी मित्र थे. वहीं, हमारे वर्तमान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्र हैं. मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि हमारे दोनों देश साथ-साथ आगे बढ़ें और दोनों के बीच संबंध और भी मजबूत हों.’
भारत और ईरान के राष्ट्रपतियों की मुलाकात हुई
ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। पजशकियान BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर हैं।
वियतनाम के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
BRICS Summit 2026 Live: ताज होटल के 5वें फ्लोर पर ठहरेंगे शी जिनपिंग, साथ में 400 लोग मौजूद - सूत्र
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: चीन के राष्ट्रपति तकरीबन 7 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर हैं. वे ब्रिक्स समिट-2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आए हैं. उनका विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, शी जिनपिंग के ठहरने का इंतजाम ताज होटल के 5वें फ्लोर पर किया गया है. उनके साथ लगभग 400 लोग मौजूद हैं. सभी लोग चीन से हैं. ताज होटल के बाहर सिर्फ चीन की मीडिया ही मैजूद है.
BRICS Summit 2026 Live: जितिन प्रसाद ने की शी जिनपिंग की अगवानी, मुस्कुराते दिखे चीनी राष्ट्रपति
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए. पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया. शी जिनपिंग की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाद में चीनी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठक में भारत-चीन संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. BRICS शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मौजूदगी पर भी सभी की नजरें हैं. यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब भारत और चीन के बीच उच्चस्तरीय संपर्क बढ़ाने के प्रयास जारी हैं.
BRICS Summit 2026 Live: मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय बैठक, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी ने अनवर इब्राहिम का भारत में स्वागत किया और ब्रिक्स में साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी की सराहना की. दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर चर्चा की. बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा और पर्यटन समेत कई क्षेत्र शामिल रहे. अनवर इब्राहिम ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर मलेशिया की सहमति से अवगत कराया. मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के समर्थन की सराहना की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए.
BRICS Summit 2026 Live: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोपहर 2 बजे पहुंच सकते हैं भारत मंडपम
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: ब्रिक्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है. रूस और ईरान के राष्ट्रपति के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत पहुंच चुके हैं. दोपहर बाद दो बजे से शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम के शुरू होने की संभावना है. इसी के आसपास राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत मंडपम पहुंच सकते हैं.
BRICS Summit 2026 Live: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच चुके हैं. उनका स्पेशल एयरक्राफ्ट दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है. आज शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है. भारत और चीन के टॉपमोस्ट लीडर्स के बीच ट्रेड के साथ अन्य मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है.
Pm Modi Bilateral Talks: इथियोपिया और मलेशिया के साथ भारत के रिश्तों को नई दिशा, डिफेंस और निवेश पर हुई चर्चा
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों में दोनों देशों के साथ भारत के रिश्तों को नई दिशा देने पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने भारत के साथ डिफेंस सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखाई. ज्वाइंट पर्सनल ट्रेनिंग और भारत से डिफेंस खरीद पर भी बात हुई. दोनों देशों ने भारतीय इंडस्ट्री और निवेश का स्वागत किया, जबकि इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए अवसरों की बात की. वहीं, मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर सेक्टर में संभावनाओं पर चर्चा हुई.
BRICS Summit Schedule: आज दोपहर 2 बजे से BRICS Summit का औपचारिक आगाज
आज दोपहर 2 बजे से 18वें BRICS Summit का औपचारिक आगाज होगा. नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस दो दिवसीय समिट में BRICS नेता वैश्विक और साझा मुद्दों पर चर्चा करेंगे. समिट के पहले दिन कई अहम कार्यक्रम होंगे, जिनमें पहला सेशन, India Innovates प्रदर्शनी का दौरा, फैमिली फोटो, संयुक्त पौधारोपण और पीएम मोदी की मेजबानी में गाला डिनर शामिल है.
2:00 PM: BRICS Summit का औपचारिक उद्घाटन.
2:30 PM: समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर पहला सेशन.
4:30 PM: BRICS नेताओं का India Innovates प्रदर्शनी का दौरा.
5:00 PM: BRICS नेताओं की फैमिली फोटो.
5:30 PM: BRICS नेताओं का संयुक्त पौधारोपण कार्यक्रम.
7:30 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में गाला डिनर.
BRICS Bilateral Meet: पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने क्या बात की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें BRICS Summit से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण समेत प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की. यह बैठक दिसंबर 2025 में पीएम मोदी की अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हुई है. दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए और बहुपक्षीय मंचों पर करीबी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Delhi Traffic Update: भारत मंडपम के आसपास आज ट्रैफिक डायवर्जन
आज 12 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं. कई अहम रास्तों पर सामान्य और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां रहेंगी. लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी न होने पर इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.
BRICS Summit 2026 Live: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. यह लगभग सात वर्षों में उनकी भारत की पहली यात्रा होगी. उम्मीद है कि समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी. चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शी के शामिल होने की घोषणा की और पुष्टि की कि चीनी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय समिट में भाग लेंगे. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे. शी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और चीन 2020 की घातक गलवान झड़पों के बाद अपने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के प्रयास कर रहे हैं. भारत ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना एक प्रमुख शर्त है. पिछले तीन साल में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यह तीसरी वन टू वन मुलाकात होगी.
BRICS Business Meet: दिल्ली में सिरिल रामाफोसा ने गौतम अडानी से की मुलाकात
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की. यह बैठक 18वें BRICS Summit से इतर दक्षिण अफ्रीका के बिजनेस एंगेजमेंट का हिस्सा थी. इसका मकसद दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच कारोबारी और निवेश संबंधों को और मजबूत करना है.
BRICS Summit 2026 Live: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद सुरक्षा, 700 से अधिक सीसीटीवी से निगरानी
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. दिल्ली में अलग-अलग सेक्टर जोन में पुलिसकर्मियों की तैनाती है. सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां लगाई गई हैं. तकनीकी उपकरण भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी खतरे का पता लगाया जा सके. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने और आईजीआई एयरपोर्ट से शांति पथ तक के रास्तों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और पांच कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एक खास सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बना है, जहां से लगभग 500 कैमरों की फीड देखी जा सकती है. रास्ते की सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए खास सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं.
BRICS Summit 2026 Live: शी जिनपिंग की यात्रा भारत-चीन संबंधों में अहम मोड़ - चाइना एक्सपर्ट
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: भारत और चीन अगर एक आवाज में बात करें तो दुनिया को उनकी बात सुननी होगी. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की चाइना फेलो अंतरा घोषाल सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है.उन्होंने चीन के ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में शी की यात्रा को भारत-चीन संबंधों में अहम मोड़ बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग ग्लोबल साउथ के साथ-साथ वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
Xi Jinping BRICS Summit: शी जिनपिंग भारत के लिए रवाना हुए
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीजिंग से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. करीब सात साल में यह उनकी पहली भारत यात्रा है. वह नई दिल्ली में 18वें BRICS Leaders' Summit में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं, जिसका आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम समेत कई बड़े नेता पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. समिट में 12 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख और 17 अन्य हाईलेवल अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा भी प्रमुख प्रतिनिधियों में शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट की मेजबानी कर रहे हैं और इसके इतर कम से कम 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इनमें पीएम मोदी और शी जिनपिंग की आमने-सामने होने वाली बैठक सबसे अहम मानी जा रही है. बातचीत में भारत-चीन रिश्तों को स्थिर करने, LAC पर सीमा विवाद और दोनों देशों के बीच बड़े ट्रेड डेफिसिट जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
BRICS News: BRICS को लेकर चीन का विजन सुनने के लिए दुनिया उत्सुक- ग्लोबल टाइम्स
Global Times के एक संपादकीय में कहा गया है कि खुलेपन और समावेशिता, सभी के फायदे वाले सहयोग और निष्पक्षता व न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की वजह से BRICS आगे बढ़ता रह सकता है और अपनी ताकत बनाए रख सकता है.
संपादकीय में कहा गया कि दुनिया जितनी ज्यादा उथल-पुथल और बदलाव के दौर से गुजरती है, BRICS सहयोग की अहमियत उतनी ही ज्यादा सामने आती है. इसमें BRICS की क्षमता और BRICS देशों के भविष्य को लेकर भरोसा जताया गया है.
BRICS Summit Live: भारत मंडपम पर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
दिल्ली में BRICS समिट का पहला औपचारिक सेशन शुरू हो गया है. भारत मंडपम पर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी कवर है. राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस, CAPFs और NSG कमांडो समेत करीब 25,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस के बीच के रूट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं, वर्ल्ड लीडर्स की आवाजाही के लिए चिन्हित 35 अहम सड़कों पर भी खास सुरक्षा निगरानी रखी गई है.
BRICS Summit: पीएम मोदी की आज कई अहम द्विपक्षीय बैठकें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद हाउस में इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इसके अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ भी उनकी मुलाकात होगी. पीएम मोदी शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे.
BRICS Summit की शुरुआत आज दोपहर 2 बजे होगी. इसके बाद समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर पहला सेशन होगा. पीएम मोदी और BRICS नेता India Innovates प्रदर्शनी का दौरा करेंगे. इसके बाद नेताओं की फैमिली फोटो और संयुक्त पौधारोपण कार्यक्रम होगा. शाम 7:30 बजे पीएम मोदी की मेजबानी में गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा.
मोदी-पुतिन ब्रिक्स की बिजनेस फोरम में शामिल होंगे

मोदी-पुतिन ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम में खास तौर पर BRICS के भीतर व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर चर्चा होनी है। इसके अलावा निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अलग-अलग देशों के बीच कारोबार बढ़ाने के मुद्दे भी एजेंडे में हैं। पुतिन फोरम के प्लेनरी सेशन को संबोधित भी करेंगे।
मोदी-पुतिन रूसी टेक्नोलॉजी और AI की प्रदर्शनी देखने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम में चल रही इनरोप्रोम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। यह भारत और रूस की पहली संयुक्त औद्योगिक प्रदर्शनी है।
तीन दिन की इस प्रदर्शनी में रूस की कई बड़ी कंपनियां टेक्नोलॉजी, AI, एविएशन, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, हेवी इंजीनियरिंग, माइनिंग और बैंकिंग से जुड़ी तकनीक और प्रोडक्ट दिखा रही हैं।
इस प्रदर्शनी का मकसद भारत और रूस के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और दोनों देशों के बीच नए संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करना है।
PM मोदी उज्बेकिस्तान में भी तिरुक्कुरल का जिक्र चुके हैं
मोदी ने इससे पहले अगस्त में अपने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान भी तमिल साहित्य की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का जिक्र किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि इसका उज्बेक भाषा में अनुवाद किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि तिरुक्कुरल का उज्बेक भाषा में अनुवाद होने से वहां के लोगों को भारतीय दर्शन और विचारों को समझने में मदद मिलेगी।
PM मोदी और पुतिन की मेगा मीटिंग जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मेगा मीटिंग जारी है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. रूस के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ाना, रेल सेक्टर और टनलिंग में सहयोग, स्टील वैल्यू चेन विकसित करना, B2B के और मौके और रूसी बाज़ार तक पहुंच बढ़ाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं. 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य तय किया जा सकता है.
मोदी-पुतिन की मुलाकात में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक में व्यापार, उद्योग, परमाणु ऊर्जा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
2030 तक 100 अरब डॉलर का व्यापार: दोनों देश आपसी व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं।
औद्योगिक सहयोग: रेलवे, सुरंग निर्माण और स्टील जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हो सकती है। भारतीय कंपनियों के लिए रूसी बाजार में पहुंच आसान बनाने पर भी चर्चा होगी।
परमाणु ऊर्जा: परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने और ईंधन की सप्लाई व संयंत्रों के रखरखाव पर बात हो सकती है।
कुशल कामगार: रूस में भारतीय कुशल कामगारों की संख्या बढ़ाने और दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही आसान बनाने पर चर्चा संभव है।
महत्वपूर्ण खनिज: महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और सप्लाई में दोनों देशों के सहयोग पर बात हो सकती है।
खाद: रूस से खाद की सप्लाई बनाए रखने और इस क्षेत्र में नए संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करने पर चर्चा हो सकती है।
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: कार्यक्रम
आज BRICS व्यापार मंच मुख्य कार्यक्रम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसके पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इनोप्रोम प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।
शनिवार, 12 सितंबर
BRICS नेताओं का शिखर सम्मेलन दोपहर 2:35 बजे बंद कमरे के सत्र से शुरू होगा। इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
इसके बाद:
शाम 4:25 बजे: भारत नवाचार प्रदर्शनी
शाम 5:05 बजे: नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और पौधरोपण
शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रात्रिभोज
रविवार, 13 सितंबर
BRICS नेताओं का पहुंचना सुबह 9:55 बजे शुरू होगा। इसके बाद 10:35 बजे आधिकारिक सामूहिक फोटो होगी।
सुबह 10:50 बजे समिट का उद्घाटन सत्र शुरू होगा।
चीन बोला- भारत में होने वाला BRICS समिट सफल हो, यही चाहते हैं

चीन ने भारत में होने वाले 18वें BRICS समिट के सफल आयोजन का समर्थन किया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन इस साल भारत में होने वाले BRICS समिट को सफल देखना चाहता है।
चीनी राजदूत ने यह भी कहा कि चीन BRICS से जुड़े देशों के साथ सहयोग को काफी अहमियत देता है।
शी जिनपिंग का भारत दौरा: 'अतिथि देवो भव' की परंपरा के बीच छाया रहेगा गलवान और अरुणाचल का साया
शी जिनपिंग के दिल्ली आगमन पर भारत अपनी 'अतिथि देवो भव' की महान परंपरा निभाते हुए मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. लेकिन, राजनयिक आवभगत और मुस्कराहटों के बावजूद गलवान संघर्ष की कड़वी यादें और अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं पर चीन की आक्रामक हरकतों का साया भी हावी रहेगा. कई विशेषज्ञ दुनिया के सबसे बड़े पड़ोसियों के बदले मिजाज पर कॉमेंट्री करते रहे हैं.
BRICS Summit 2026: पुतिन और जिनपिंग के भारत दौरे पर सुरक्षा का चक्रव्यूह
जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जैसे बड़े नेता भारत आते हैं, तो उनकी यात्रा आम दौरे जैसी नहीं होती. एयरपोर्ट से लेकर मीटिंग की जगह तक हर चीज पहले से तय और व्यवस्थित होती है. उनका काफिला किस रास्ते से जाएगा, सुरक्षा कैसे रहेगी और यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं कैसे होंगी? ये सारी जिम्मेदारियां आखिर किनके जिम्मे होती है?
BRICS Summit से पहले दिल्ली फूलों से सजी, 20 हजार गमले लगाए गए
BRICS Summit 2026 की तैयारियों को लेकर NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना और विकसित भारत के विजन के साथ NDMC हमेशा तैयार रहता है. उन्होंने कहा कि G20, AI Summit हो या BRICS Summit, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDMC की टीम ने दिन-रात काम किया है. कुलजीत सिंह चहल के मुताबिक, शहर में करीब 20 फ्लावर बोर्ड लगाए जा रहे हैं और विभिन्न जगहों पर करीब 20 हजार गमले लगाए गए हैं. BRICS Summit से पहले दिल्ली को दीवाली की तरह रोशन किया गया है.
BRICS 2026 के लिए मंच तैयार, भारत ने वैश्विक नेताओं का किया स्वागत- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BRICS Summit 2026 को लेकर कहा कि मंच तैयार है. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करता है. अमित शाह ने कहा कि BRICS Summit में आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोग को तेज करने और साझा समृद्धि बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श और कदम उठाए जाएंगे, ताकि दुनिया को बेहतर बनाया जा सके.
भारत की BRICS अध्यक्षता के कामों का दिखा असर- BRICS अधिकारी
BRICS Summit 2026 में BRICS विमेंस बिजनेस अलायंस की फूड सिक्योरिटी चेयरपर्सन जैंडिले नोजिन्हले डेंगा ने भारत की BRICS अध्यक्षता की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान जो भूमिका निभाई, उसके लिए वह दिल से आभार व्यक्त करती हैं. उन्होंने कहा कि बैठकों में हिस्सा लेने, रिपोर्ट्स सुनने और भारत की अध्यक्षता के दौरान हुए कामों के प्रभाव को देखने का अवसर मिला.
दो-तिहाई दुनिया की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं BRICS देश- BJP सांसद
BRICS Summit 2026 को लेकर बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह एक बेहद बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है. उन्होंने कहा कि BRICS से जुड़े देश दुनिया की दो-तिहाई से ज्यादा आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के करीब 40 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं. विवेक ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है और भारत के लिए इसकी मेजबानी करना गर्व की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यही वजह है कि शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन जैसे नेता अपने-अपने कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के साथ भारत आए हैं.
पोर्ट-रेल कनेक्टिविटी बढ़ाए BRICS, ईरान ने रखा प्रस्ताव
BRICS बिजनेस फोरम में ईरान के BRICS बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन डॉ. माजिद घासेमी ने सदस्य देशों के बीच परिवहन और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि BRICS देशों को साझा ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, बंदरगाह और रेलवे कनेक्टिविटी में निवेश करना चाहिए. साथ ही मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म विकसित करने की जरूरत है. डॉ. घासेमी ने सदस्य देशों के बीच डिजिटल कस्टम्स दस्तावेजों समेत इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसपोर्ट डॉक्यूमेंट्स को आपसी मान्यता देने की भी बात कही.
BRICS 2026 में मिलेट्स वाला भारतीय मेन्यू
BRICS 2026 के मेहमानों के लिए दिल्ली के द ललित होटल में खास भारतीय मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें मिलेट्स को खास तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।
द ललित के एग्जीक्यूटिव सूस शेफ अमित बिस्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री के मिलेट्स पर फोकस को देखते हुए मेन्यू में मिलेट्स को शामिल किया गया है। नाश्ते का मेन्यू इस तरह तैयार किया गया है कि होटल में ठहरे सभी मेहमान इसका स्वाद ले सकें।




