Elite Miss Rajasthan 2024: Free Modeling का मौका, ₹1 लाख Cash Prize और स्कूटी जीतें! | TNC |
फीस… ना कमीशन! राजस्थान की बेटियों के लिए मॉडलिंग के मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका। जयपुर में Elite Miss Rajasthan सीजन 13 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह निशुल्क होगी और भविष्य में मिलने वाले काम से भी कमीशन नहीं लिया जाएगा। चार ऑडिशन के जरिए चुनी गईं 30 फाइनलिस्ट्स को सात दिन की विशेष ग्रूमिंग मिलेगी। बाहर से आने वाली प्रतिभागियों के लिए ‘एलीट विला’ में रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। विजेता के लिए ₹1 लाख नकद, स्कूटी और अन्य उपहार घोषित किए गए हैं। पहला ऑडिशन 1 नवंबर को जयपुर के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में और ग्रैंड फिनाले 22 दिसंबर को अनंत महल में प्रस्तावित है। आवेदन और पात्रता की जानकारी आयोजकों के आधिकारिक अकाउंट से लें।
ऐसी खबरों के लिए Follow @TheNewsCanvas।
