गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, हत्या के प्रयास की धारा! हादसा या जानबूझकर हमला? | TNC |
गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सिया का आरोप है कि कार ने उनका पीछा किया और जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी, जबकि आरोपी कल्याण बैंसला का दावा है कि यह एक सड़क दुर्घटना थी। मामले में गुरुग्राम पुलिस ने FIR में BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास की धारा जोड़कर जांच तेज कर दी है। आखिर यह हादसा था या कथित जानलेवा हमला? पूरी फुटेज, CCTV और पुलिस जांच क्या सच सामने लाएगी? देखिए The News Canvas की खास रिपोर्ट।
