अशोक सिंघल जन्मशताब्दी से VHP का बड़ा प्लान! संगठन विस्तार से सामाजिक मुद्दों तक नई रणनीति | TNC |
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में बड़े कार्यक्रमों और नए अभियानों की घोषणा की है। संगठन ने हितचिंतक अभियान के तहत 1 करोड़ लोगों को जोड़ने और 2 लाख गांवों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है। जयपुर में हुई प्रेस वार्ता में VHP ने सेवा कार्यों, संगठन विस्तार और जनगणना में धार्मिक पहचान समेत कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। इस रिपोर्ट में जानिए VHP के आगामी अभियान, अशोक सिंघल जन्मशताब्दी कार्यक्रम और संगठन की भविष्य की रणनीति। देखिए The News Canvas की खास रिपोर्ट।
