Jaipur News : त्रिपोलिया बाजार आग: न प्रशासन, न निगम… मौके पर डटा रहा गार्ड विक्रम | TNC |
जयपुर के ऐतिहासिक त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग ने मणिहारों के कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स की 25 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के बीच गार्ड विक्रम ने हिम्मत दिखाते हुए अकेले मोर्चा संभाला और दुकानदारों के सामान को बचाने की कोशिश की। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस अग्निकांड में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। देखिए जयपुर आग हादसे की पूरी कहानी और गार्ड विक्रम के साहस की रिपोर्ट The News Canvas पर।
