RDTM 2026: राजस्थान पर्यटन की नई उड़ान, देशभर के टूर ऑपरेटर्स और निवेशकों का बड़ा जमावड़ा | TNC |
जयपुर के बिरला सेंटर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (RDTM) के छठे संस्करण का शानदार आगाज हो चुका है। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR) और पर्यटन विभाग के इस बड़े मंच पर देशभर से 700 से अधिक ट्रैवल ऑपरेटर्स, बायर्स और वेडिंग प्लानर्स जुटे हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार की मौजूदगी में आयोजित इस मार्ट में 200 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए हैं। इस बार कैरावैन टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विशेष फोकस है, जिसके जरिए 25 हजार से अधिक B2B मीटिंग्स के साथ राजस्थान के पर्यटन कारोबार को नई उड़ान मिलेगी।
