Rajasthan Nikay Chunav: अजमेर में उलटफेर, पाली में Cross Voting! मेयर चुनाव के सबसे बड़े ‘खेल’ | TNC
राजस्थान निकाय प्रमुख चुनाव में 21 सितंबर की शाम तक कई शहरों में चौंकाने वाले सियासी समीकरण सामने आए। अजमेर में कांग्रेस के ज्यादा पार्षद होने के बावजूद BJP की अनामिका शर्मा 43 वोट लेकर मेयर बनीं। पाली में कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी को सिर्फ 3 वोट मिले, जबकि BJP की नमिता बुबकिया ने जीत दर्ज की। बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने मेयर चुनाव जीता। जोधपुर में नामांकन पर आपत्ति और तिजारा के 18 पार्षदों को लेकर विवाद ने भी माहौल गर्म रखा। अब सबसे बड़ा सवाल—क्रॉस वोटिंग के पीछे क्या गणित रहा और किसने किसके पक्ष में वोट किया?
