Rajasthan Nikay Chunav 2026: वोट में मामूली अंतर, फिर BJP ने 197 निकायों में कैसे बनाई सरकार ? TNC |
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने वोट शेयर और निकाय प्रमुखों की कुर्सियों के बीच बड़ा अंतर दिखाया। बीजेपी को करीब 35.19% और कांग्रेस को 34.25% वोट मिले, लेकिन 21 सितंबर तक घोषित 301 निकाय प्रमुखों में बीजेपी के 197 और कांग्रेस के 94 प्रमुख चुने गए। अजमेर और पाली के नतीजों ने क्रॉस-वोटिंग और फ्लोर मैनेजमेंट पर नई बहस छेड़ दी। आखिर कम अंतर वाले वोट शेयर के बावजूद बोर्ड की संख्या में इतना बड़ा फर्क कैसे आया? देखिए इस खास विश्लेषण में राजस्थान निकाय चुनाव का पूरा नंबर गेम।
