EWS Reservation के नियम बदलने की मांग… विधायक Ravindra Singh Bhati ने खोला मोर्चा! | Rajasthan | TNC
जमीन का आकार ही क्यों, उसकी उपज और आर्थिक स्थिति भी देखिए! राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने EWS आरक्षण में व्यावहारिक सुधार की मांग उठाई है। उनकी मांग है कि पात्रता तय करते समय स्थानीय परिस्थितियों, सिंचाई और भूमि की उत्पादकता को महत्व मिले। साथ ही केंद्र और राज्य के प्रमाण-पत्रों में एकरूपता, वैधता तीन से पांच वर्ष करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में छूट और विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व छात्रावास की सुविधाएं देने की मांग रखी गई है। आपके मुताबिक EWS व्यवस्था में सबसे जरूरी सुधार क्या होना चाहिए?
