Delhi SIR: केजरीवाल से आडवाणी तक नोटिस… क्या VIP को भी आम वोटर जितनी मशक्कत करनी होगी? | TNC |
दिल्ली में SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब 33 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड अलग-अलग discrepancies के चलते फ्लैग किए गए हैं। खास बात यह है कि नोटिस पाने वालों में अरविंद केजरीवाल, लालकृष्ण आडवाणी, एस. जयशंकर, रेखा गुप्ता और कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। लेकिन SIR नोटिस मिलने का मतलब सीधे वोट कटना नहीं है। मतदाता को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और जरूरी दस्तावेज जमा करने का मौका दिया जाता है। आखिर नाम की spelling, mapping या उम्र जैसी छोटी discrepancies कितनी बड़ी परेशानी बन सकती हैं? और क्या VIP और आम वोटर के लिए प्रक्रिया एक जैसी है?
