जयपुर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य ने अभियान का संदेश साझा किया। गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी के कलश लेकर विशेष रथ राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेंगे। अभियान के तहत समरसता यात्राएं, संत सम्मान, छात्र संवाद और सामाजिक जागरण कार्यक्रम आयोजित कर समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
CM BhajanLal Sharma का बड़ा संदेश, Rajasthan में ऐतिहासिक कदम, 25 LokSabha क्षेत्रों में हलचल!

