VIP की बिजली गई तो सिस्टम जाग गया? | सिविल लाइन्स पावर कट पर बड़ा सवाल 

Rakesh Sharma - National Head
1 Min Read

जयपुर के हाई-प्रोफाइल सिविल लाइन्स इलाके में करीब 40 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद पूरे सिस्टम की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई। डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों के सरकारी आवासों वाले इस इलाके में तकनीकी खराबी के बाद अधिकारियों को लगातार फोन कॉल्स आने लगे और फॉल्ट को जल्द ठीक कर दिया गया। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आम नागरिकों की शिकायतों पर भी इतनी ही तेजी से कार्रवाई होती है या व्यवस्था VIP और आम जनता के बीच अलग-अलग तरीके से काम करती है? देखिए The News Canvas की यह विशेष रिपोर्ट और बताइए आपकी क्या राय है।

Share This Article
Leave a Comment