जयपुर में आयोजित CII-IWN राजस्थान के 7वें वुमन लीडरशिप समिट 2026 में महिला नेतृत्व, उद्यमिता और आर्थिक भागीदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। समिट में मेंटोरशिप, फंडिंग, बाजार तक पहुंच, परिवारों की भागीदारी और महिला उद्यमिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वीनू गुप्ता, रेनू सिंघी, सौम्या काबरा और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।
Finance Minister Nirmala Sitharaman हमारी सबसे बड़ी रोल मॉडल : Diya Kumari

