जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि लंच में कैंटीन की पेटीज खाने के बाद प्रिंस की तबीयत बिगड़ी, लेकिन उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। परिवार के मुताबिक स्कूल की ओर से उन्हें “फोर व्हीलर लेकर आने” को कहा गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर स्कूल संचालक अमित कुमावत और व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। आखिर बच्चे की जान बचाने के लिए समय पर क्या किया गया ?




