अजमेर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और परेड व बैंड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों, भामाशाहों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रप्रेम का माहौल रहा और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का संदेश दिया गया।
Independence Day Special : Ajmer Police लाइन में Diya Kumari ने फहराया तिरंगा!

