जयपुर के बगरू क्षेत्र में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। CJP का आरोप है कि स्कूल की बदहाल स्थिति देखने पहुंची टीम पर पथराव और मारपीट की गई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत है और बाहरी दखल से माहौल बिगड़ा। इस रिपोर्ट में जानिए CJP के आरोप, ग्रामीणों का पक्ष, पुलिस की प्रतिक्रिया और स्कूल की जमीनी स्थिति। देखिए पूरी रिपोर्ट The News Canvas पर।




