Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान की 37 जिला परिषदों के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। जयपुर में वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन कुमावत ने जीत दर्ज कर पहला नतीजा पार्टी के नाम किया है। ये चुनाव परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के ग्रामीण जनाधार की तस्वीर साफ करेंगे। नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। EVM से मतगणना के कारण दोपहर बाद तक परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं, बारां, कोटा, करौली और श्रीगंगानगर की चार जिला परिषदों सहित 38 पंचायत समितियों की मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
Rajasthan Panchayat Result Live: जयपुर में BJP की पहली जीत, बाड़मेर में मतगणना के बीच कर्मचारी खेलता दिखा ताश
Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान के 37 जिलों में आज सुबह 8 बजे से जिला परिषद के 1,275 वार्डों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। इन वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 4,069 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

