Amer Ward 148: नशा, चोरी और पानी बड़ी समस्या! क्या रंग लाएगी Meenu Saini की रणनीति? | TNC |
कहीं स्ट्रीट लाइट की कमी, कहीं जलभराव और शुद्ध पानी का सवाल! जयपुर के आमेर क्षेत्र में वार्ड 148 से भाजपा प्रत्याशी मीनू सैनी ने जनसंपर्क के दौरान सामने आई समस्याएं साझा कीं। उन्होंने सड़क, सीवरेज, बीसलपुर के पानी और बेटियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवाने को प्राथमिकता बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सैनी ने जलभराव रोकने के लिए बड़ा नाला बनाने की योजना रखी और दावा किया कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार के सहयोग से विकास के लिए बजट लाया जा सकेगा। क्या ये वादे जमीन पर उतरेंगे? आपके वार्ड की सबसे बड़ी जरूरत क्या है? कमेंट में बताइए।
