CCS NIAM के PGDM-ABM ने पूरे किए 25 साल | Silver Jubilee Celebration Jaipur | TNC
जयपुर स्थित चौधरी चरण सिंह नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग (CCS NIAM) ने अपने प्रमुख PGDM-ABM कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होने पर एलुमनाई मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. शाजी कृष्णन वी. ने क्लाइमेट-रिजिलिएंट खेती, जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई और फसल विविधीकरण पर जोर दिया। समारोह में Silver Jubilee Logo, प्रथम बैच 2001-03 की स्मृतियों पर आधारित स्मारिका और ‘Learning Beyond Classroom: Summer Internship Diaries of Batch 2025-27’ का विमोचन भी किया गया। संस्थान के अनुसार, PGDM-ABM के 1100 से अधिक पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं और कार्यक्रम ने लगातार 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाए रखा है।
